फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The teenager beat dumper, commotion

डंपर ने किशोर को रौंदा, हंगामा

Fri, 20 May 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा Updated Fri, 20 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
The teenager beat dumper, commotion
बिजनौरा गांव के किशोर की मौत के बाद रोते बिलखते उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

ऊसराहार। ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैला के पास 15 वर्षीय किशोर को डंपर ने रौंद दिया। किशोर की मौत हो गई। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को ऊसराहार बिधूना मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने के दौरान ऊसराहार पुलिस ने जोर जबरदस्ती की तो ग्रामीण भड़क उठे। पुलिस ने डंडे पटके तो ग्रामीणों ने ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा लिया। एक दो पुलिस कर्मियों की पिटाई भी कर दी। पुलिस कर्मचारियों ने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने पुलिस की जीप के अलावा करीब एक दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ भी की।  बचाव में पुलिस ने भी कई राउंड हवाई फायर किए। बाद में एसडीएम एवं सीओ सहित कई थानों का फोर्स व पीएसी बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों को समझाया तब जाम खुला। लगभग सात घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन


 थाना ऊसराहार क्षेत्र के पुरैला गांव के पास बिधूना ऊसराहार सड़क मार्ग पर बिजनौरा निवासी रामसेवक यादव का 15 वर्षीय पुत्र अंकित यादव हाईस्कूल का छात्र है।  गुरुवार की सुबह वह घर से गेहूं पिसाने के लिए पुरैला गांव गया हुया था। सुबह लगभग आठ बजे वापस आते समय उसे बिधूना सड़क मार्ग पर सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  ग्रामीण छात्र को लेकर सीएचसी सरसईनावर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को रखकर बिधूना सड़क मार्ग को जाम कर दिया।  इस बीच कुछ ग्रामीणों ने डंपर को विशुनपुर गांव के पास से पकड़ लिया और जाम स्थल पर ही सड़क के बीचों बीच खड़ा कर दिया।  सूचना पर थाना ऊसराहार पुलिस पहुंची और जाम खुलवाने की कोशिश करने लगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की पुलिस से झड़प होने लगी।  ग्रामीण घटना स्थल पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। फिर से थानाध्यक्ष ऊसराहार नासिर हुसैन की अगुवाई में पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश करने लगी।  जिस पर ग्रामीण भड़क गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी।  अचानक हुए बवाल मेें कई पुलिस कर्मी फंस गये जिसकी ग्रामीणों ने पिटाई भी कर दी।  जिस पर पुलिस ने भी मोर्चा लेते हुए हवाई फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने भागकर पास के मकानों व गांवों में जाकर जान बचाई।  फायरिंग से गुस्साए ग्रामीणों ने भरथना पुलिस की एक गाड़ी सहित दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ कर डाली।  जनता के उग्र होने से पुलिस घटना स्थल छोड़ कर भाग खड़ी हुई।  गांव से दूर दो किमी आकर शरण ली।  बवाल की सूचना पर पीएसी सहित कई थानों की पुलिस और  कन्नौज जिले से पुलिस मौके पर पहुंच गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


  सात घंटे के जाम के बाद उपजिलाधिकारी दिनेश सिंह और क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे।  ग्रामीणों को समझाया जिस पर ग्रामीणों ने मांग पत्र दिय।  जिसमें सड़क के दोनों तरफ मिट्टी का भराव करने और स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई।  इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक छात्र के पिता रामसेवक यादव ने डंपर चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है । मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुरेश लोकदल, रामवीर सिंह भी मौजूद रहे। चूंकि पुलिस कर्मचारियों ने कहीं कोई चिकित्सकीय परीक्षण नहीं कराया इसलिए उनके नाम भी पुलिस ने नहीं बताए। पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि फिलहाल मौके पर शांति है। ग्रामीणों में घटना को लेकर गुस्सा था। हवाई फायरिंग के मामले में उन्होंने कहा कि वे उस समय मौके पर नहीं थे। इसकी जानकारी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed