{"_id":"d49943d63ec70bbe5ede5de0776ba308","slug":"the-son-of-former-legislator-attacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 23 Apr 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा के पूर्व विधायक अनिल यादव के बेटे व जिला पंचायत सदस्य राहुल पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। गोली कार में लगी लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं। घटना उस समय हुई जब वह शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी कार से शहर के अंडरब्रिज होते हुए वापस करहल जा रहे थे।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अनिल यादव का पुत्र व जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव बुधवार की शाम को शहर के इटावा क्लब में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने दोस्तों के साथ निजी कार से आया था। रात करीब 12 बजे वह वापस करहल के लिए निकला।
विज्ञापन
जैसे ही कार मैनपुरी फाटक पर बने अंडरब्रिज में घुसी तभी पुल के ऊपर से कुछ लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली टायर में लगी लेकिन ट्यूब लेस होने की वजह से ड्राइवर ने कार दौड़ा ली। इसके बाद वह आईटीआई चौराहा के पास अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा। आनन-फानन घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पुल के ऊपर ऑटोमैटिक सेमी रायफल के तीन खोखे बरामद किए। पुलिस को दी तहरीर में राहुल ने कहा कि हमलावर सफेद रंग की इंडिका कार में सवार होकर आए थे। उनकी संख्या पांच से सात के करीब थी। सबके हाथों में असलाह थे।
हालांकि राहुल पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं दे सके कि उनके ऊपर हमला क्यों और किसने किया। राहुल की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज छानबीन की जा रही है।