फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The son of a soldier firing

सिपाही के बेटे ने की फायरिंग

Sun, 14 Jun 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 14 Jun 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
The son of a soldier firing

पुलिस लाइन में बच्चों के विवाद पर एक सिपाही पुत्र ने अपने पड़ोसी सिपाही पर फायर कर दिया। इस घटना में सिपाही बाल बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रायफल  बरामद कर ली है।

विज्ञापन


सिपाही के पुत्र को जेल भेज दिया गया है।  सर्विलांस सेल में तैनात सिपाही हरिओम का घर पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षी रामऔतार के आवास के पास है।

मौजूदा समय में प्रधान आरक्षी औरैया में तैनात हैं लेकिन वे इस समय पुलिस लाइन में रह रहे हैं। शनिवार  शाम हरिओम की दो साल की बेटी खेलती हुई रामऔतार  के आवास पर बने मंदिर में चली गई।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर रामऔतार के पुत्र चेतन तथा हरिओम में  विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़  गया कि चेतन पिता  की लाइसेंसी रायफल उठा लाया और उसने हरिओम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद पूरी कालोनी में हड़कंप  मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस  संबंध में हरिओम ने सिविल लाइन थाने में चेतन  पुत्र रामऔतार के खिलाफ  हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसओ सिविल लाइन विनोद यादव मौके  पर पहुंचे और उन्होंने चेतन को गिरफ्तार क र जेल भेज दिया। उसके घर से रायफल को भी अपने कब्जे में  ले लिया।

एसओ  सिविल लाइन विनोद  यादव ने बताया कि चेतन के घर से रायफल तथा खोखा बरामद कर लिया है। रामऔतार के नाम से जारी रायफल के लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी गई है।

दिनदहाड़े अगवा किया
ऊसराहार (इटावा)।
गांव केशोंपुर में शनिवार की सुबह खेत पर गया एक युवक अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पिता ने गांव के ही पांच भाइयों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

केशोंपुरा गांव निवासी सुरेश का 22 वर्षीय पुत्र श्वेतनंदन शनिवार की सुबह करीब सात बजे खेत पर गया था। जब देर तक लौटकर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।


इस संबंध में सुरेश ने गांव के ही अनिल व उसके चार भाइयों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed