फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The firing of the occupation on the ground Dbangon

जमीन पर कब्जे के लिए दबंगों ने की फायरिंग

Thu, 30 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा Updated Thu, 30 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The firing of the occupation on the ground Dbangon
gun

इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरा गांव में ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा करने बाहर से आए दबंगों ने विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद लोगों को आता देख दबंगों ने फायरिंग की। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ । दबंग फायरिंग कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन कर एक युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे छोड़ दिया। इस घटना से लोगों में आक्र ोश व्याप्त है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत के मजरा जगन्नाथपुरा में गांव के पास ही पंचायत की जमीन है। गांव के ही एक व्यक्ति के सहयोग से बाहर से आए दबंग उस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। दबंगों ने जेसीबी चलाकर जमीन पर काम करना भी शुरू कर दिया। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान अरविंद सिह राजपूत ने एसडीएम भरथना को कब्जा रुकवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। बुधवार को एसडीएम भरथना ने इकदिल पुलिस को कब्जा रुकवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार की शाम को पुलिस ने मौके पर जाकर कब्जे को रुकवा दिया था। गुरुवार की सुबह कुछ दबंग फिर से जमीन पर कब्जा करने लगे । वहां मौजूद गांव की महिला फूलमती ने कब्जे का विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। महिला के चीखने चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़े तो दबंगों ने फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर लोग दौड़े। लोगों को आता देख दबंग फायरिंग कर भाग निकले। प्रधान अरविंद राजपूत ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकदिल थाने के दरोगा पुत्तन सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से खोखे मिले हैं। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है। मारपीट की शिकार महिला फूलमती ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।


ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने एक दबंग को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। मौके से खोखे मिलने व तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रधान अरविंद राजपूत ने बताया कि ग्राम पंचायत की जमीन एक व्यक्ति के खेत के पास पड़ी है खेत मालिक की शह पर दबंग पंचायत की जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। उन्होंने पैमाइस कराने के लिए एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया है। एसओ इकदिल आलोक राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस को भेजा गया था। पीड़ित की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed