{"_id":"5bfed70bbdec2241b842e734","slug":"the-child-died-due-to-the-loader-getting-hit","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की चपेट में आने से बालक की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोडर की चपेट में आने से बालक की जान गई
अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर खड़ा लोडर। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला सलहदी में घर के बाहर खेल रहे एक बालक को तेजी से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने लोडर को भी कब्जे में ले लिया है।
फिरोजाबाद जिले के कोरारा क्षेत्र के गंाव शेरपुर निवासी राम कुमार कठेरिया का दस वर्षीय पुत्र मयंक अपने नाना सत्यराम कठेरिया के घर नगला सलहदी आया था। बुधवार दोपहर करीब साढे़ तीन बजे वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी बलरई की ओर से तेज गति से आ रहे रसोई गैस की होम डिलेवरी करने वाले लोडर के चालक ने टक्कर मार दी।
मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक लोडर को छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। हादसे में बालक की मौत हो जाने की जानकारी के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। लोगों की सूचना पर एसओ रमाकांत दुबे मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लोडर को भी कब्जे में ले लिया है।