फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The car caught in the arms

गाड़ी में पकड़े गए हथियार

Thu, 16 Jul 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 16 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
The car caught in the arms

शक के आधार पर आगे जा रही टाटा सफारी को रुकने का इशारा करने पर गाड़ी ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी। हालांकि असंतुलित होकर वह खुद खड्डे में जा गिरी। पुलिस ने टाटा सफारी पर सवार चार लोगों को दबोच लिया। उनके पास से दो रायफल, एक बंदूक और एक पिस्टल बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि असलहे लाइसेंसी हैं लेकिन जिनके असलहे हैं वह उनमें नहीं थे। इसलिए उनके असलहे लाइसेंस निरस्त कराने का भी प्रयास किया जाएगा।

गुरुवार को बढ़पुरा के गांव अजयपुर में राशन डीलर के चुनाव के लिए बैठक थी। बैठक में शांति व्यवस्था बनए रखने के लिए ही पुलिस वहां जा रही थी। रास्ते में पुलिस जीप के आगे जा रही टाटा सफारी को देखकर कुछ शक हुआ। इस पर पुलिस ने गाड़ी रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन


टाटा सफारी में सवार लोगों ने वाहन रोकने के बजाए तेजी से चला कर पुलिस जीप में टक्कर मार दी। इसके बाद सफारी आगे खड्ड में गिर गई। इस पर पुलिस ने उनकी घेरे बंदी कर ली। गाड़ी में सवार चार लोगों के पास से दो रायफल, एक बंदूक और एक पिस्टल मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि लाइसेंस दूसरे के हैं। वह राशन डीलर के चुनाव में जा रहे थे। थानाध्यक्ष कमलेश यादव का कहना है कि पुलिस गाड़ी में टक्कर मार दी जिसमें पुलिस पार्टी बाल-बाल बच गई। उनको घेरेबंदी कर पकड़ लिया। चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed