फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The bride refused to marry in etawah

चढ़ावा देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Wed, 08 May 2019 11:42 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 08 May 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
The bride refused to marry in etawah
bride
बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जवाहर में मंगलवार को आई एक बरात में चढ़ावे का घटिया सामान को देखकर दुलहन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन का तर्क है कि वर पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग कर रहे थे और खुद घटिया सामान लेकर आए। ऐसे दहेज लोभियों के यहां उसे शादी नहीं करनी है। बुधवार देर शाम तक वर व वधू पक्ष के बीच बातचीत जारी थी।
विज्ञापन


 क्षेत्र के गांव नगला जवाहर निवासी एक ग्रामीण ने अपनी पुत्री की शादी फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया निवासी युवक के साथ तय की थी। मंगलवार शाम वर पक्ष के लोग बरात लेकर  नगला जवाहर पहुंचे। गांव भर में बरात घूमने के बाद दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। खुशी के माहौल में जयमाला की रस्म पूरी हुई। चढ़ावे की रस्म के दौरान कपड़े आदि अन्य सामान को देखकर दुल्हन व परिवार के लोगों ने नाराजगी जताई। इस पर दोनों पक्षों में दहेज को लेकर कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


इसे देखकर दुल्हन बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे के बाद उसे होश आया। दुल्हन का कहा था कि वर पक्ष की दहेज को लेकर ऐसी मानसिकता है तो आगे ना जाने उसके साथ क्या करेंगे। ऐसे में वह शादी नहीं कर सकती। दुल्हन का कहना था कि वह बिना मां के पली बड़ी है। उसके पिता ने एक बीघा खेत बेच कर रिश्ता तय किया था। सारी बातें पहले ही तीन लाख पचास हजार में तय हुई थीं।  फिर भी जयमाला के बाद दूल्हा व उसके भाई ने दो लाख की अलग से डिमांड की। इस उसके गरीब पिता नहीं दे सकते थे।  इसके बाद मध्यस्थता कर रहे व्यक्ति ने दुल्हन को समझाया, पर वो नहीं मानी और अपने फैसले पर अड़ी रही।  बाद में वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष से दहेज का सामान वापस करने को कहा। इस पर क्षेत्र के लोगों ने मध्यस्थता शुरू की। प्रभारी निरीक्षक बसरेहर मुकेश चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed