फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Terror on the highway robbers

हाइवे पर लुटेरों का आतंक

Sat, 04 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 04 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Terror on the highway robbers

हाइवे पर बाइक सवार लुटेरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा

विज्ञापन
है। शुक्रवार की रात बाइक सवार लुटेरों ने हाइवे पर मनियामऊ गांव के पास बाइक से आ रहे दो युवकों को तमंचे के बल पर लूट लिया। पुलिस ने लूट की इस घटना को चोरी में दर्ज किया है।
 
कानपुर नगर के मोहल्ला गोपाल नगर नौबस्ता निवासी अश्वनी शर्मा पुत्र विष्णु स्वरूप शर्मा साथी प्रवीण कुमार दुबे पुत्र मन्नूलाल के साथ शुक्रवार को बाइक से रिश्तेदारी इटावा आ रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे हाइवे पर मनियामऊ गांव के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर रोक लिया।

दो लुटेरों ने कनपटी पर तमंचा लगाकर नकदी, सामान और बाइक लूट ली। लुटेरों के जाने के बाद दोनों युवक पास स्थित ढाबा पर पहुंचे और ढाबा मालिक की मदद से लूट की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। लूट की जानकारी मिलने पर इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस दोनों युवकों को उनकी रिश्तेदारी इटावा छोड़ गई। लूट के शिकार अश्वनी शर्मा ने बताया कि लुटेरे उनके पास से 4700 रुपये, तीन मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, पैनकार्ड और बाइक ले गए।

बताया कि इकदिल थाना पुलिस को लूट की तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है। थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा ने बताया कि अश्वनी शर्मा की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed