{"_id":"591de49d4f1c1bfc71f250d1","slug":"stealing-1-5-lakh-rupees-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Thu, 18 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के शादी लाल धर्मशाला के पास खड़ी कार से चोरों ने डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए। कार मालिक को इसकी भनक नहीं लग सकी। जानकारी होने पर कार मालिक ने चोरों को आसपास तलाश किया। उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के पुरानी पीएसी गली निवासी मनोज कुमार अपनी कार से कूलर खरीदने के लिए शादी लाल धर्मशाला के पास गए थे। उन्होंने अपनी कार सड़क के किनारे खड़ी कर दी। दुकानों पर कूलर देखने लगे। उन्होंने अपनी कार खुली छोड़ दी। कार में रखे बैग में उनके डेढ़ लाख रुपये रखे थे। मौका पाकर चोरों ने खिड़की खोलकर बैग में रखे रुपये पार कर दिए। कूलर देख रहे मनोज को चोरों की भनक नहीं लग सकी। कूलर लेने के बाद वह रुपये लेने के कार तक आए और रुपये निकालने के लिए बैग खोला तो रुपये गायब थे। उन्होंने आसपास देखा तो उन्हें कोई दिखाई नहीं दिया। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उन्होंने आसपास चोरों को तलाश किया लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मनोज ने बताया कि बैग में डेढ़ लाख रुपये, बैंक की पास बुक व चेकबुक थी, जिससे चोर चुरा ले गए। मनोज की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल जीवाम यादव ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन