फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Six days after husband's suicide, wife falls on a trap

पति के आत्महत्या के छह दिन बाद पत्नी फंदे पर झूली

Sun, 01 Jul 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 01 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Six days after husband's suicide, wife falls on a trap
विवाहिता की मौत के बाद जांच करती पुलिस। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
मानपुरा गांव में एक विवाहिता ने शनिवार रात फंदे पर लटककर जान दे दी। 25 जून को पति ने गृह क्लेश से तंग आकर आत्महत्या की थी। रविवार सुबह जब परिजनों को पता चला तो पुलिस को बुलाया। विवाहिता के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 थाना चकरनगर के ग्राम मानपुरा निवासी संध्या देवी (20) ने शनिवार रात फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। संध्या की शादी एक वर्ष पूर्व मानपुर निवासी विपिन कुमार के साथ हुई थी। महिला के पति ने भी गृह क्लेश में 25 जून को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह घटना की जानकारी परिजनों को हुई। इसके बाद थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जब शव को रस्सी से उतारना चाहा तभी घटनास्थल पर महिला के मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने ससुरालीजनों को संध्या की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। औरैया जिले के सालमपुर निवासी संध्या के पिता कृपाशंकर ने विवाहिता की सास और नन्द पर  दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष चकरनगर सूर्य प्रताप सिंह ने बताया है दहेज हत्या का मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। उधर, इस घटना के बाद मौके पर ग्राम प्रधान समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed