फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sister breaks into small stroke after breaking mobile in Etawah

इटावा में मोबाइल तोड़ने पर बहन ने छोटी का घोटा गला

Mon, 28 Jan 2019 12:17 AM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Mon, 28 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sister breaks into small stroke after breaking mobile in Etawah
मृतका की फाइल फोटो
प्रेमी से मिले मोबाइल को तोड़ने से गुस्साई बड़ी बहन ने छोटी बहन की स्टॉल से गला घोटकर हत्या कर दी। शव को बोरे में बंद कर घर से कुछ ही दूरी पर तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर बड़ी बेटी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायएसर गांव में शनिवार सुबह हुई। श्याम सिंह यादव एक प्राइवेट स्कूल में बस चालक हैं। परिवार में पत्नी, दो पुत्रियां व एक पुत्र है। श्याम सिंह ने बताया कि पत्नी और बेटा एक शादी में शामिल होने गए थे। वह और दो बेटियां बड़ी पूजा (18) और छोटी रचना (16) उर्फ दीपांशी घर पर थीं। शनिवार सुबह पूजा के पास मोबाइल देखकर रचना ने शिकायत करने की धमकी देते हुए मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद गुस्से में पूजा ने छोटी बहन को मार डाला। दोपहर घर लौटे श्याम सिंह ने रचना के बारे में पूजा से पूछा तो उसने स्कूल जाने की बात कही। बकौल श्याम सिंह रविवार को पूजा से सख्ती से पूछताछ करने पर घटना का पता चला।
विज्ञापन


पुलिस को पूजा ने बताया कि मोबाइल तोड़ने से गुस्सा आ गया और रचना के गले में पड़ी स्टॉल को खींचती गई। आभास नहीं था कि मौत हो जाएगी। श्याम सिंह का कहना था कि अकेले पूजा शव को बोरे में बंद कर फेंक नहीं सकती। उसने गांव के अनिल व सरैया चुंगी निवासी अवधपाल पर हत्या में शामिल होने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्याम सिंह ने बताया कि अवधपाल का उसकी पुत्री के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने दोनों की शादी के लिए रजामंदी भी दे दी थी। वहीं पूजा को मोबाइल देता था। उसे क्या पता था कि वही मोबाइल उसकी पुत्री की जान ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed