{"_id":"59fb58c94f1c1b65548baa3d","slug":"sipahi-has-done-wrong-with-the-worker-s-minor-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने मजदूर की नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही ने मजदूर की नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
मौके पर परिजनों से जानकारी करते एसएसपी वैभव कृष्ण।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के हाईवे से सटे एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की नाबालिग पुत्री के साथ सिपाही ने जबरन दुष्कर्म किया। रेप के दौरान किशोरी के चीखने पर उसके परिजन दौड़े तो सिपाही भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के हाईवे से सटे एक ईंट-भट्ठे पर मजदूर अपने परिवार के साथ रहता है। भट्ठे पर ही मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। गुुरुवार सुबह लगभग 4:30 बजे मजदूर की 16 वर्षीय बेटी अपनी झोपड़ी से निकलकर पास में स्थित पानी की टंकी से पानी भर रही थी। उसी समय थाना जसवंतनगर की पुलिस चौकी धरवार मेें तैनात सिपाही जितेन्द्र सिंह दो होमगार्डों के साथ पुलिस की गाड़ी लेकर हाईवे पर खड़ा था। जैसे ही सिपाही जितेंद्र की नजर मजदूर की बेटी पर पड़ी तो वह होमगार्डों व गाड़ी को हाईवे पर खड़ा कर पानी की टंकी के पास पहुंच गया और किशोरी को दबोच लिया।
विज्ञापन
उसके मुंह को हाथ से बंद करके उसे कुछ दूरी पर ले गया और वहां पर उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पीड़िता के अनुसार दुष्कर्म के दौरान जब मुंह से उसकी पकड़ ढीली पड़ी तो उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख सुनकर उसका पिता व अन्य झोपड़ी के लोग निकलकर उस ओर भागे।
विज्ञापन
किशोरी के पिता व अन्य लोगों को आता देख सिपाही जितेंद्र हाईवे किनारे खड़ी पुलिस वाहन मेें बैठकर भाग गया। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने भट्ठा मालिक को दी। इसके बाद लोगों ने जसवंतनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जीवाराम घटनास्थल पर पहुंचे और मौके पर लोगों से पूछताछ की। कुछ ही देर में महिला थाना प्रभारी सुभद्रा वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
महिला पुलिस ने पीड़िता से बातचीत की। इसके बाद उसके पिता ने चौकी के सिपाही जितेन्द्र सिंह के खिलाफ उसकी पुत्री के साथ बलात्कार की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी सिपाही को खोजकर हिरासत में ले लिया। उधर, महिला पुलिस पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए इटावा रवाना हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी वैभव कृष्ण ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ जसवंतनगर मोहन लाल भी उनके साथ थे। एसएसपी ने पीड़िता के माता-पिता से घटना के संबन्ध में जानकारी की। एसएसपी ने इस मामले की जांच स्लाइड तैयार करने के लिए लखनऊ से टीम बुलाई है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि पीड़िता को हर हालत मेें न्याय मिलेगा। उन्होेंने सिपाही जितेंद्र क ो तत्काल निलंबित कर दिया।
वर्दी को कलंकित करने वाला सिपाही होगा बर्खास्त
इटावा (ब्यूरो)। जसवंत नगर थाना क्षेत्र के धरवार चौकी के सिपाही ने एक घिनौना कृत्य कर वर्दी को शर्मसार किया है। इसके साथ ही विभाग का नाम भी बदनाम हुआ है। उसकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। ये जानकारी एसएसपी ने दी। उन्होंने बताया कि सिपाही को अभी निलंबित किया गया है। बाद में उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
जसवंत नगर थाने की धरवार चौकी पर तैनात सिपाही जितेंद्र सिंह की बुधवार रात हाईवे मोबाइल पर ड्यूटी लगी थी। वह दो होमगार्डों के साथ सरकारी जीप से निकला था। उसने अपनी जीप भट्ठे के पास खड़ी कर चला गया। जहां उसने एक मजदूर की 16 साल की पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जानकारी मिलने पर एसएसपी वैभव कृष्ण मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।
उन्होंने सिपाही का पता लगाकर उसे तुरंत गिरफ्तार कराया। साथ ही उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसक ी बर्खास्तगी की भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस घटना ने विभाग को शर्मसार किया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को विधिक परामर्श के लिए जिला विधिक प्राधिकरण से पत्राचार किया जाएगा । पीड़िता की मेडिकल काउंसलिग भी डॉक्टरों से कराई गई है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण व साक्ष्यों को एकत्रित करने के लिए कानपुर से एफएसएल यूनिट को बुलाया गया है।