फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Short Circuit seven cars in the fire

शॉर्टसर्किट से लगी आग में सात गाड़ियां जलीं

Mon, 30 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 30 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Short Circuit seven cars in the fire

रविवार की देर रात शहर के ईदगाह चौराहा के पास स्थित

विज्ञापन
एक गैराज में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग ने गैराज में खड़ी कारों में अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते सात कारें जल गईं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शहर के नौरंगाबाद निवासी अरशद की ईदगाह चौराहा के पास गांधी मोर्ट्स के नाम से गैराज है। वह गाड़ियों की मरम्मत का काम करता है। रविवार की रात आठ बजे के आसपास तेज हवा चलने के कारण बिजली के तार आपस में टकरा टूटकर जमीन पर गिर पड़े।

तारों के आपस में टकराने से उठी चिंगारी गैराज पर गिर पड़ी। हवा चलने के कारण चिंगारी ने तुरंत ही आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग पूरे गैराज में फैल गई। जानकारी मिलने पर गैराज मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गैराज में खड़ी कारों को बचाने के साथ ही आग को बुझाने की कोशिश शुरू की। इसी बीच सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई।

सूचना मिलने के बाद दमकल मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों में आग को बुझाने का कार्य शुरू किया। सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा और पुलिस भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गैराज मालिक अरशद ने बताया कि शॉर्टसर्किट से गैराज में आग लगी है। गैराज में खड़ी सात कारें जलकर खाक हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed