{"_id":"56febc2d4f1c1b713ff00107","slug":"she-entered-the-house-of-attempted-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता को पोर्न क्लिप देखाई, मांगे 50 हजार
- फोटो : मिड-डे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला में गुरुवार की रात को दबंगों ने घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर तोड़फोड़ की। युवती की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर के एक मुहल्ले की युवती अपनी बहन के साथ घर पर थी। तभी रात के समय मुहल्ले के दबंग उनके घर में घुस आए। दबंगों ने युवती को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती की बहन उसे बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। युवतियों ने जब विरोध किया तो मारपीट की।
विज्ञापन
बाद में घर में रक्षा सामान तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने शुक्रवार को एसएसपी मंजिल सैनी से शिकायत की। एसएसपी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट जान से मारने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन