{"_id":"4cbe4dbf6d839744dd12c338ea36cf79","slug":"sdm-arrested-five-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने पांच वाहनों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीएम ने पांच वाहनों को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अनाधिकृत रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ अचानक चेकिंग की जिसमें पांच वाहनों के चालान काटे गए। श्री सिंह ने शास्त्री चौराहा पर खड़ी दो अनाधिकृत बसों तथा रेलवे स्टेशन परिसर से दो यूटिलिटी को पकड़ा।
विज्ञापन
यह दोनों ही स्थान नो पार्किंग जोन घोषित किए गए हैं। इसी तरह रामलीला रोड पर एक ट्रक का चालान किया गया। चकरनगर प्रतिनिधि के अनुसार, बिठौली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिठौली तिराहे के पास बाइक सवार को गिरफ्तार कर उसके पास से नौ कछुए वरामद किए है।
विज्ञापन
एसओ आनंदकुमार सिंह ने बताया पकड़े गए युवक का नाम हिम्मतसिंह है। वह फतेहपुर वार्ड थाना लालमट्ठी शिवपुरी मध्य प्रदेश कानिवासी है। उसके पास से नौ कछुए बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान आराम फरमाते मिले दो दारोगा
इटावा। वाहन चेकिंग के दौरान आराम फरमाते मिले दो दारोगाओं से एसएसपी ने जवाब-तलब किया गया है। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान 680 वाहन चेक किए गए। 140 वाहनों का चालान कर 16,800 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
चेकिंग के दौरान उन्होंने शास्त्री चौराहे पर उपनिरीक्षक अरुण कुमार व उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को कुर्सी पर बैठकर आराम फरमाते देखा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों से जवाब-तलब करने के निर्देश दिए हैं। फ्रेंड्स कालोनी में चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार और उपनिरीक्षक अनिल कुमार को बिना कैप लगाए पाए गए। इस पर उन्हें चेतावनी दी गई।