{"_id":"597ccb7f4f1c1bc77b8b46ae","slug":"robbers-looted-driver-and-thrown-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बनाकर फेंका, कार लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को बंधक बनाकर फेंका, कार लूटी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
चालक बच्चू सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आगरा से कार बुक कराकर आए लुटेरों ने चालक को बंधक बनाकर कार लूट ली। चालक को गांव चंद्रपुरा के पास नहर किनारे फेंक दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आगरा के बसई फतेहाबाद रोड निवासी ओम प्रकाश शर्मा की टोयोटा कार पर बच्चू पुत्र मोहर सिंह निवासी पिसौदा थाना बिराजनगर आगरा चालक है। शुक्रवार को तीन लोगों ने इटावा जाने के लिए उसकी गाड़ी बुक कराई। चालक बच्चू सिंह शाम करीब सात बजे तीनों यात्रियों को लेकर इटावा रवाना हुआ। तीनों ने एक होटल पर कार रुकवाकर शराब पी। उन्होंने चालक बच्चू सिंह को भी शराब पिला दी। इसके बाद थोड़ा आगे जाने पर लुटेरों ने चालक को बांधकर पिछली सीट पर डाल लिया। चंद्रपुरा के पास चालक को फेंककर कार लेकर फरार हो गए। रात करीब 11 बजे चालक गांव जैतपुरा पहुंचा और लोगों की मदद से यूपी 100 को जानकारी दी। पुलिस टीम के साथ एसओ लवेदी अनिल यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। चालक ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे। उनकी उम्र करीब 30 साल रही होगी। उसका कहना था कि कार को उसके मालिक ने बुक किया था। एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
