{"_id":"58d172204f1c1b8e161a1a5a","slug":"robbers-looted-2-buffelow","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों के दम पर दो भैंसें लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहों के दम पर दो भैंसें लूट ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटे खेरा सराय भूपत में सोमवार रात पिकअप सवार बदमाशाें ने असलहों के बल पर दो भैंसें लूट लीं। पशु पालक को बदमाशों ने चारपाई पर ही दबोच लिया और तमंचा लगाकर चुप रहने की धमकी दी। उसकी पत्नी के कुंडल भी लूट लिए। आसपास के लोगों के आने पर बदमाश फायरिंग कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कटेखेरा सराय भूपत निवासी बहादुर सिंह पुत्र दौजी राम भैंसें पालकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी दो भैंसें घर के बाहर बंधी थीं। वह और उनकी पत्नी हरप्यारी बाहर ही सो गए। रात करीब एक बजे पिकअप से आए बदमाशों ने दोनों को चारपाई पर ही दबोच लिया। बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उनके साथियों ने पिकअप में दोनों भैंसें लाद लीं। हरप्यारी के कुंडल भी लूट लिए। बदमाश भागने लगे तो बहादुर सिंह ने शोर मचाया। लोगों को आता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भाग गए थे। बहादुर सिंह ने बताया कि आठ बदमाश आए और दो ने उसके सीने पर तमंचा लगा दिया। कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन