फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Reports of rape is not reported by police

सहसों थाना पुलिस ने नहीं लिखी बलात्कार की रिपोर्ट

Sun, 04 Mar 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Sun, 04 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन

बकेवर। घर में घुसकर दबंग ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। किशोरी के परिजनों ने मौके से पकड़कर दबंग को यूपी 100 पुलिस को सौंपा। पुलिस ने दबंग पर शांतिभंग की कार्रवाई कर मामले को रफादफा करने में जुटी है। किशोरी के पिता को ही 12 घंटे तक थाने में बैठाए रखा। एसएसपी के आदेश के बाद भी सहसों थाना पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज नहीं किया।

विज्ञापन


सहसों थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 फरवरी को गांव के एक युवक ने छत के रास्ते घुसकर कमरे में सो रही 16 वर्षीय कक्षा 12 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसका मुंह बांधकर बलात्कार किया। किसी तरह किशोरी के शोर मचाने पर उसके घर वालों ने आकर युवक को पकड़ लिया। यूपी 100 पुलिस की गाड़ी रात में गांव पहुंची। पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। सुबह किशोरी का पिता सहसों थाने पर पहुंचा और रेप की घटना की तहरीर पुलिस को दी। थाना पुलिस ने रिपोर्ट न लिख पिता को भी थाना पर बैठा लिया। पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। आरोपी युवक के विरुद्ध मारपीट की एनसीआर दर्ज कर मात्र शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।  इस संबंध में थानाध्यक्ष सहसों उपेंद्र यादव ने बताया कि मामला मारपीट का है जिसकी एनसीआर दर्ज है। उन्होंने बताया कि एसएसपी के यहां से अभी कोई कागज नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed