{"_id":"599089dc4f1c1b431c8b4698","slug":"report-against-4-people-in-women-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को जिंदा जलाने में चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को जिंदा जलाने में चार के खिलाफ रिपोर्ट
इटावा
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं से बात करते सीओ राजेश कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ले में दबंगों ने केरोसिन डालकर महिला को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने शनिवार रात सैफई मिनी पीजीआई में दम तोड़ दिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
मोहल्ला सती निवासी रवि कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी संतोषी देवी (45) शनिवार दोपहर अपने घर पर थी। वहीं पर उसकी पुत्री लाली व ज्योति भी थी। इस दौरान पुराने विवाद के कारण पिंकी पत्नी सुबोध गुप्ता, सुबोध गुप्ता, कल्लू व आरईएस विभाग के अवर अभियंता दयाशंकर उसके घर में घुस आए। इन लोगों ने संतोषी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसकी पुत्रियां उसे बचाने आईं तो उसके साथ भी मारपीट की। पिंकी ने केरोसिन संतोषी के ऊपर उडे़ल दिया। वहां खड़े दयाशंकर व कल्लू ने सुबोध से कहा कि इसको आग लगा दो। सुबोध ने उसे आग लगा दी और सभी भाग गए। घर पर मौजूद लाली व ज्योति ने शोर मचाया। मोहल्ले के लोग दौड़कर पहुंचे और आग बुझाई। संतोषी को पीजीआई रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। रवि ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन