फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report against 25 people, including BJP leader

भाजपा नेता सहित 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Dec 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 06 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Report against 25 people, including BJP leader
एसएसपी को प्रार्थनापत्र देने के लिए कार्यालय के बाहर मौजूद गोविंद त्रिपाठी व उनके समर्थक। - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ा में कमल संदेश यात्रा के दौरान भाजपा के दो गुटों में हुई फायरिंग के मामले में बुधवार को एक पक्ष ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे की ओर से 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें भाजपा नेता गोविंद त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बेटा शामिल है। मामला ब्लॉक चुनाव की रंजिश का भी बताया जा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष ने एसएसपी से मिलकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन


नवादा खुर्द, बकेवर निवासी ब्लॉक प्रमुख महेबा अशोक चौबे पुत्र कृपा नारायण ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को भाजपा की ओर से ग्राम बहेड़ा में कमल संदेश यात्रा का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष व विधायक के जाने के बाद वे गाड़ी में बैठ रहे थे। इसी दौरान गोविंद त्रिपाठी निवासी इकनौर, बबलू तिवारी, मनोज तिवारी पुत्र गण राधाकृष्ण निवासी दांदरपुर, योगेंद्र दुबे पुत्र कौशल किशोर निवासी इकघरा, देव नारायण पांडेय, रूप नारायण निवासी महेबा, रामप्रकाश दीक्षित निवासी जगमोहनपुर, हीरामनिया त्रिपाठी पुत्र संतकुमार, शिवम तिवारी पुत्र प्रेम नारायण निवासीगण निबाड़ीकला, विपिन त्रिपाठी पुत्र सुरेश त्रिपाठी निवासी बहेड़ा, श्याम त्रिपाठी पुत्र गोविंद त्रिपाठी निवासी इकनौर, गोलू तिवारी पुत्र ज्ञानेंद तिवारी निवासी बहेड़ा बकेवर व 12 अज्ञात लोग आ धमके। बबलू तिवारी, विपिन तिवारी, श्याम त्रिपाठी व योगेंद्र दुबे के हाथों में कट्टा और पिस्टल थी। ये सभी लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। फायरिंग की तो वे किसी तरह बचे।
विज्ञापन


इसी दौरान गोविंद त्रिपाठी ने उन्हें धमकी भी दी। मौके पर मौजूद जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौड़ को धारदार हथियार के प्रहार से घायल कर दिया गया। ब्लॉक प्रमुख की ओर से दी गई तहरीर में ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी रहीं रीना त्रिपाठी पत्नी गोविंद त्रिपाठी का भी नाम शामिल किया है। पुलिस ने मामले में 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि यह रंजिश ब्लॉक प्रमुख चुनाव से जुड़ी हुई है। चुनाव के बाद से ही भाजपा के दो गुट बन गए थे। इसी के तहत यह घटना हुई। मामले की विवेचक एसएसआई सतेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि जांच की जा रही है। 

भाजपा नेता गोविंद त्रिपाठी ने बुधवार को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी से मुलाकात की है। यहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे समेत 12 से अधिक लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया।

जहां पर उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष महेश दुबे और ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे समेत एक दर्जन से अधिक लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुये प्रार्थना पत्र दिया।

गोविंद ने एसएसपी को बताया कि कमल संदेश यात्रा के दौरान बहेड़ा में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह से जिला अध्यक्ष की शिकायत करने गए थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने उनकी शिकायत सुनीं और उसके बाद वह चले गए। इसी बात से नाराज होकर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे व ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे, दिनेश त्रिपाठी, अमित तिवारी, सोनू तिवारी, ऋषभ दुबे ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। वहीं, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौड़ और उनके साथियों ने डंडों से हमलाकर दिया। फायर करने से उन्हें व उसके साथी प्रमोद त्रिपाठी निवासी इकनौर को चोटें आईं।


भाजपा जिलाध्यक्ष के दबाव में थाने में उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और न ही डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। गोविंद त्रिपाठी का कहना था कि उनके समर्थकों ने उन्हें सैफई में भर्ती कराया था, हालत में सुधार होने पर वे यहां पहुंचे हैं। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी ग्रामीण को सौंपी है। जांच दो घंटे में पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा है। अशोक त्रिपाठी का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही पार्टी से हैं। इस पूरे मामले की जांच करायी जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed