फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   rape with women and make vedio

महिला से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो

Sat, 13 May 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 13 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
rape with women and make vedio
DEMO PIC - फोटो : प्रतीकात्‍मक

रिश्ते की बुआ के साथ आए दो युवकों ने बहाने से कमरे के अंदर महिला से बलात्कार कर उसका अश्लील वीडियो बनाया। चुप न रहने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। रिश्ते की बुआ सहित दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन

    थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने शनिवार को बकेवर थाना पर पहुंच कर पुलिस को बताया कि 12 मई को भिंड मध्यप्रदेश से उसकी रिश्ते की बुआ उसके घर अपने साथ दो युवकों के साथ आई। घर पर वह अकेली थी। उसकी रिश्ते की बुआ ने उससे अपनी शादी का एलबम दिखाने को कहा। वह कमरे के अंदर शादी का एलबम लेने गई तभी दोनों युवक भी कमरे के अंदर आ गए और उसको दबोच लिया। दोनों ने रेप कर उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। चुप न रहने पर वीडियो वायरल कर देने और घर वालों को मारकर जबरन घर से उठा ले जाने की धमकी दी।
विज्ञापन

  महिला की तहरीर पर थानाध्यक्ष बकेवर ने बुआ व उनके साथ आये दो युवकों के विरुद्ध  रिपोर्ट दर्ज की है। महिला का मेडिकल जिला अस्पताल कराया। महिला का पति बीमार है।  जिसका दिल्ली में इलाज चल रहा था। उसका देवर उसे लेकर गया था। सास मानसिक रूप से विक्षिप्त है। बाकी परिवार में और कोई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed