फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   rape after kidnaping

बंधक बनाकर डेढ़ साल तक किया रेप

Mon, 26 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 26 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
rape after kidnaping
rape with minor

एक युवती करीब डेढ़ साल तक एक हाथ से दूसरे हाथ में बिकती रही। इसे खरीदने वालों ने कुछ दिन तक बंधक बनाकर रेप किया और फिर दूसरे को बेच दिया। इस दौरान वह गर्भवती हुई और एक बच्ची भी पैदा हुई। सोमवार को युवती एसएसपी कार्यालय पहुंची और आपबीती बताई। एसपी के आदेश पर बकेवर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची युवती ने एसएसपी एन कोलांचि को आपबीती बताई। युवती के मुताबिक वह औरैया जिले के एक गांव की निवासी है। करीब डेढ़ साल पहले वह अपने गांव से महाविद्यालय में पढ़ने जा रही थी। तभी फफूंद रेलवे स्टेशन पर औरैया के वैहन टोला निवासी युवक उसे मिला और डरा धमका कर अपनी कार में बैठा लिया। कुछ दिनों तक उसे बंधक बनाकर रेप किया।
विज्ञापन

इसके बाद करमपुर निवासी युवक के हाथ बेच दिया। फिर उस युवक ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने खरीदने की बात बताई। यहां से दो माह बाद वह दूसरे और फिर तीसरे व्यक्ति के हाथों बेची गई। फिर उसे ग्रेटर नोएडा ले जाया गया, जहां बंधक बनाकर रेप किया गया। इस बीच वह गर्भवती हुई और एक बच्ची भी पैदा हुई। करीब चार माह पहले वह किसी तरह नोएडा से भाग निकली। लोक लज्जा के चलते वह बकेवर आकर रहने लगी, लेकिन गत 23 सितंबर को नोएडा ले जाने वाला व्यक्ति आया और खरीदने की बात कह कर जबरन ले जाने लगा। चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग जुट गए तो वह भाग निकला। युवती की बात सुनने के बाद एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बकेवर थाना पुलिस को मामला दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। इस मामले की जांच एसआई सुनील गौतम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed