{"_id":"5914ace54f1c1b1d68851817","slug":"railway-gate-broken-auto-driver-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो की टक्कर से रेलवे फाटक टूटा, चालक गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो की टक्कर से रेलवे फाटक टूटा, चालक गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Thu, 11 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। आटो चालक ने बुधवार को बंद रामनगर फाटक में टक्कर मार दी। इससे फाटक टूट गया। केबिनमैन ने तुरंत ही इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर आटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक के खिलाफ रेलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बुधवार को देर शाम केबिन मेन 28 बी रामनगर रेलवे फाटक बंद कर रहा था। तभी आटो चालक ने जबरन क्रासिंग से आटो निकालनें का प्रयास किया। तभी बंद होते फाटक के बूम को आटो ने जोरदार टक्कर मार दी और बूम टूट गया। बूम के टूटने की जानकारी केबिन मेन ने तुरंत ही आरपीएफ को दी। आरपीएफ प्रभारी डीबी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आटो चालक मनीष कुमार निवासी अड्डा ऊसरा थाना फ्रेंडस कालोनी को हिरासत में ले लिया। रेलवे पुलिस ने आटो चालक के विरुद्ध रेलवे की धारा 160 में मुकदमा पंजीकृत कर अलीगढ़ जेल भेज दिया।
विज्ञापन