{"_id":"6aeba28e0c82d47d73076e24","slug":"theft-of-rs-1-lakh-from-the-same-shop-for-the-second-time-in-ten-days-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106902-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दस दिन में एक ही दुकान में दूसरी बार एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दस दिन में एक ही दुकान में दूसरी बार एक लाख की चोरी
विज्ञापन
बहेड़ी। कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मोहल्ला मदरनगर निवासी शाकिर की नैनीताल रोड पर साईं सुधा कॉम्प्लेक्स के सामने नैना कन्फेक्शनरी नाम से दुकान है। चोरों ने दस दिन के अंदर दूसरी बार मंगलवार रात दुकान को निशाना बनाकर एक लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर ली।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 अक्तूबर की रात चोर पेड़ के रास्ते दुकान में घुसे थे और गल्ले से 90 हजार रुपये और सामान ले गए थे। सीसी कैमरे में तीन संदिग्ध दिखे थे, जिनमें दो के चेहरे साफ थे। शिकायत के बाद भी खुलासा नहीं हुआ। दूसरी वारदात में चोरों ने वही रकम चोरी कर ली, जो माल सप्लायर को भुगतान के लिए रखी थी। दूसरी घटना भी सीसी कैमरे में कैद है, लेकिन चोरों ने चेहरे ढके हुए थे। एक ही दुकान में दो बार चोरी से व्यापारी दहशत में है और पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।
सीओ बहेड़ी अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।