Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused in theft case escapes from Premnagar police station; sentry suspended

Bareilly News: प्रेमनगर थाने से भागा चोरी का आरोपी, संतरी निलंबित

Thu, 05 Nov 2026 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Accused in theft case escapes from Premnagar police station; sentry suspended
बरेली। चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर प्रेमनगर थाने लाया गया आरोपी सोहन जंगले की जाली निकालकर भाग गया। पुलिस तीन दिन से उसकी तलाश कर रही है। लापरवाही के आरोप में गेट पर तैनात संतरी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सोहन शातिर चोर है। उसके खिलाफ चोरी के चार मामले दर्ज हैं। उसे एक नवंबर को चोरी के ही एक मामले में हिरासत में लिया गया था। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया। वह हवालात में बंद था। रात में उसने पेट खराब होने की बात कही और शौच जाने की इच्छा जताई। संतरी ड्यूटी पर तैनात सिपाही पुष्पक कुमार उसे हवालात से निकालकर शौचालय ले गया। वहां से लौटते वक्त सोहन पेट पकड़कर दर्द होने की बात कहने लगा।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि तब पुष्पक ने उसे मुंशी के कक्ष में बैठा दिया, ताकि दोबारा शौचालय ले जाने में आसानी हो। पुष्पक खुद गेट पर ड्यूटी करने लगा। कक्ष में बैठे सोहन ने पीछे के जंगले में लगी जाली हटा ली। फिर उसी से निकलकर थाने के पिछले हिस्से से भाग गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में तैनात दिखाई दे रहा संतरी
पुलिस ने जब सीसी कैमरों की फुटेज देखी तो पता लगा कि संतरी पुष्पक अपनी ड्यूटी पर तैनात था। मुख्य गेट से सोहन नहीं निकला था। तब पता लगा कि वह थाने के दूसरे गेट से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया।

--
सोहन की मां का पहले ही निधन हो चुका है। उसका पिता भी चोर रहा है और उसके खिलाफ भी इस तरह के मामले दर्ज रहे हैं। पिता को बुलाकर पूछताछ की गई, लेकिन नतीजा नहीं निकला। संभावित जगहों पर सोहन की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। सिपाही पुष्पक को निलंबित कर दिया गया है। - चिराग जैन, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed