Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bullet rider who went out for company promotion died in accident

Gorakhpur News: कंपनी के प्रचार में निकले बुलेट चालक की हादसे में मौति

Thu, 05 Nov 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 05 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Bullet rider who went out for company promotion died in accident
कैंपियरगंज। कंपनी के प्रचार के लिए निकले बुलेट चालक की हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के पिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राइड के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, 20 सितंबर को गोरखपुर के मंगलम मेडिकल कॉलेज रोड स्थित माक बाइक की ओर से मोटरसाइकिल राइड आयोजित की गई थी। इसमें स्वराज सिंह उर्फ प्रतीक सिंह अपने साथी अनमोल श्रीवास्तव के साथ शामिल हुआ था।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:40 बजे राइड कैंपियरगंज चौराहे से लगभग एक किलोमीटर पहले समय माता मंदिर के पास पहुंची थी। इसी दौरान आगे चल रही दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में स्वराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता प्रसिद्ध सिंह ने आयोजकों पर राइड में शामिल युवकों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राइड में आठ से अधिक मोटरसाइकिलें शामिल थीं, लेकिन चालकों को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हादसा हुआ। उन्होंने आयोजकों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed