{"_id":"57fbd9bc4f1c1b6e5228ef18","slug":"public-beat-4-byke-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बाइक चोरों को पकड़ कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार बाइक चोरों को पकड़ कर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
पिटाई से बचने का प्रयास करते बाइक चोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पक्का बाग स्थित विकास कालोनी में एक घर के बाहर खड़ी बाइक चुराते समय चार युवकों को मोहल्ले के लोगों ने दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। चोरों के पास से एक तमंचा, कारतूस और चार मास्टर चाबी बरामद हुईं हैं। उन्हाेंने आठ बाइकें चुराने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विकास कालोनी निवासी शिक्षक मोहित कुमार पुत्र अवधेश कुमार की बाइक सोमवार को उसके घर के बाहर खड़ी थी। तभी एक बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और बाइक के पास खडे़ हो गए। इस बीच उनके दो साथी भी वहां पहुंच गए और मास्टर चाबी लगाकर बाइक ले जाने लगे। इस बीच एक पड़ोसी की नजर चारों युवकों पर पड़ी तो उसे संदेह हुआ। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए और घेराबंदी कर बाइक चोरों को दबोच लिया। लोगों ने उनकी जमकर धुनाई की। चोरों ने तमंचे का भय दिखाया तो भीड़ ने तमंचा छीन लिया। इसकी सूचना इकदिल थाना पुलिस को दी। एसओ आलोक राय मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और चोरों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम मोना और राहुल पुत्रगण वीरेंद्र सिंह निवासी श्याम नगर, सलमान पुत्र कल्लू निवासी अड्डा टीला, शिवम पुत्र कमलेश निवासी नई मंडी शकुंतला नगर बताए हैं। युवकों ने हाल ही में आठ बाइकें चोरी करने की बात स्वीकार की है। जिसमें दो काली वाहन से और छह बाइकें जिले के अन्य स्थानों से चुराई गईं हैं। पुलिस चोरी की बाइकों की बरामदगी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन