फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prize of ten thousand crooks captive in Agra

दस हजार का इनामी बदमाश आगरा में बंदी

Wed, 29 Apr 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 29 Apr 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Prize of ten thousand crooks captive in Agra

इटावा के जिला पंचायत सदस्य रामवीर के बेटे राहुल की हत्या कर पिछले दो सालों से फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी बदमाश पुष्पेंद्र निवासी भरथना को एसटीएफ की टीम ने आगरा में हुई एक मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।

विज्ञापन


इटावा के कस्बा भरथना कस्बा के मोहल्ला बालूगंज (उसराहार रोड) में चार सितंबर 2013 में जिला पंचायत सदस्य इटावा, रामवीर सिंह के पुत्र राहुल की बदमाशों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के इस अभियोग में सात अभियुक्त वांछित थे। जिनमें से चार अभियुक्त गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


तीन अभियुक्त पुष्पेन्द्र पुत्र महिपाल, महिपाल पुत्र महाराज सिंह व छोटे पुत्र भूरे पिछले दो सालों से फरार चल रहे थे। इनकी तलाशी की जिम्मेदारी एसटीएफ को सौंपी गई थी। पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ सुजीत पांडेय ने एसपी एसटीएफ बबलू कुमार को इन तीनों को गिरफ्तारी करने के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना संकलन के दौरान एसटीएफ  टीम को पता चला कि एक अभियुक्त पुष्पेंद्र जिस पर दस हजार रुपये का इनाम है, कालिंदी विहार हाई-वे (एन0एच0-2), आगरा पर आने वाला है। एसटीएफ  की टीम ने नेशनल हाईवे पर कालिन्दी विहार तिराहे के पास घेराबन्दी कर देर शाम करेब साढ़े छह बजे पुष्पेन्द्र को आता देख कर रोका लेकिन उसने भागने की कोशिश की।


इस पर उसे दौड़ा कर दबोच लिया गया। पूछताछ में जब उसने खुद के पुष्पेंद्र और राहुल की हत्या में लिप्त होने की बात स्वीकार की तो उसे आगरा के थाना एत्माददौला में दाखिल कराया गया। एसटीएफ उससे पूछताछ कर घटना में लिप्त दो अन्य के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed