फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   pradhan gives patta, womens protest

प्रधान ने बांटे पट्टे, महिलाओं में मारपीट और हंगामा

Mon, 04 Sep 2017 11:53 PM IST
इटावा
इटावा Updated Mon, 04 Sep 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
pradhan gives patta, womens protest
महिला को पकड़कर ले जाती महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला

चौबिया थाना क्षेत्र के मौजा सरसईहेलू में चार भाइयों ने पट्टे की दो बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की। अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ निरीक्षण कर ग्रामीणों को पट्टे बंटवाए। वहीं गांव की महिलाओं ने हंगामा किया। लात-घूसे व चप्पलें भी चलीं। जिसमें चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम बलपुरा के मौजा सरसईहेलू निवासी श्याम, रामबाबू, छोटेलाल, रिंकू पुत्रगण अकबर सिंह ने ग्रामीणों के पट्टे की जमीन पर कब्जा कर रखा था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने  अधिकारियों से की थी। सोमवार को एसडीएम सदर सुभाषचंद्र प्रजापति के साथ सीओ सैफई  अंजनी चतुर्वेदी, तहसीलदार पवन पाठक, एसओ चौबिया इंद्रपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रधान से ग्रामीणों में पट्टे बांटने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

वहीं पट्टे ग्रामीणों में बांटने की बात सुनकर कब्जा करने वाले चारों भाइयों के घरों की महिलाएं गांव में हंगामा करने लगीं। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हंगामा कर रही महिलाओं ने लात-घूसोें व चप्पलों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा पथराव भी किया गया। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पथराव करते चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला शांत होने पर अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम प्रधान ने 18 ग्रामीणों को दो बीघा जमीन के पट्टे बांट दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed