फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   pradhaan, corruption exposed in secret

प्रधान, सचिव का भ्रष्टाचार उजागर

Mon, 05 Mar 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Mon, 05 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन

इटावा। जनपद के सबसे बड़े ब्लॉक महेवा की ग्राम पंचायत सराय जलाल में बिना काम कराए ही प्रधान ने सचिव के साथ मिलकर लाखों के न्यारे बारे कर लिए। ग्राम पंचायत सचिव की शिकायत पर जब डीएम ने जांच कराई तो भ्र्रष्टाचार उजागर हुआ। अब प्रधान व तत्कालीन सचिव पर 5 लाख 53 हजार 724 रुपये की वसूली होगी।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्य सर्वराज सिंह ने 21 नवंबर 2017 को ग्राम प्रधान सरिता देवी व तत्कालीन सचिव विवेक तिवारी के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक कामों में बिना काम कराए लाखों रुपये निकालने का आरोप लगाया था, जिसकी जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत ने की थी जिसमें आधा दर्जन कार्यों के भुगतान फर्जी पाए गए, उसी जांच आख्या पर जिलाधिकारी ने प्रधान व सचिव से आधी-आधी धनराशि वसूलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक में आदेश आते ही हड़कंप कट गया, यदि ब्लॉक में कार्यों की स्थलीय जांच कराई जाए तो दर्जनों पंचायतों में रिकवरी हो सकती है। बताते हैं कि जिन कार्यों को दिखाकर धनराशि का गबन किया गया, उनमें शबनम कोल्ड स्टोर से सुल्तान के घर तक मिट्टी भराई का 30 हजार एसीसी मरम्मत, नाथूराम के घर से मनोज के घर तक एक लाख 67 हजार तीन सौ रुपये एसीसी मरम्मत, फुटपाथ से कन्हैया के घर तक दो लाख चालीस हजार दो सौ रुपये मिट्टी भराव, नवल के घर तक 25 हजार, सामुदायिक भवन में मिट्टी भराव चौसठ हजार नौ सो चौहत्तर रुपये एवं खेत समतलीकरण छब्बीस हजार दो सो पचास रुपये का गबन दिखाया गया। इस संबंध में बीडीओ महेवा आरआर यादव ने बताया कि डीएम के आदेश का पालन कराकर दोषियों पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed