फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   police serching vilan in poonam vipin love story

पूनम- विपिन क ी लवस्टोरी के विलेन की तलाश

Tue, 21 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 21 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
police serching vilan in poonam vipin love story
ओमान में भारतीय की हत्या

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला विवेक विहार कालोनी में कार में प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रेमी विपिन के सिर में चोट के निशान ने पुलिस जांच को एक दिशा दे दी है। पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या के बाद शव कार में डाला गया। इसलिए वह लव स्टोरी के विलेन की तलाश में जुट गई है। जांच में हत्या के पीछे मूल वजह की भी तलाश की जा रही है। पुलिस के रडार पर आधा दर्जन लोग हैं। हालांकि अभी वह इसका खुलासा नहीं कर रही है। एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव भी पीएम रिपोर्ट के बाद ऑनर किलिंग की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं।  

विज्ञापन


मालूम हो कि रविवार रात फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवेक विहार कालोनी में कार के अंदर शिवा नगर के विपिन यादव एवं पाल कालोनी निवासी पूनम पाल के निर्वस्त्र मिले थे। कार का ब्लोअर चलने की वजह से दोनों के शव में फफोले पड़ गए थे। कार में कुछ आपत्तिनजक सामग्री भी मिली थी। पुलिस हत्या, आत्महत्या, हादसा और फिर आनर किलिंग के बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस नतीजे पर तो पहुंची कि दोनों की हत्या कर दी गई। अब यह हत्या किसी तीसरे व्यक्ति ने की है या ऑनर किलिंग है, इस पर खास तौर से जोर है। हत्या के मकसद भी तलाशे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed