फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police lock up lock of five lakh rupees

सिपाही के मकान का ताला तोड़ पांच लाख की चोरी

Fri, 23 Feb 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 23 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police lock up lock of five lakh rupees
शकुंतला नगर में सिपाही के मकान में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी व बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के शकुंतला नगर में चोरों ने गुरवार रात एक सिपाही के बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया और उसमें रखे जेवर नगदी व सामान सहित करीब पांच लाख का माल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई जब लोगों ने गेट खुला देखा। जानकारी मोहल्ले में रहने वाले उनके बहनोई को दी। उन्होेंने इसकी सूचना परिजनों को दी। थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला शकुंतलानगर निवासी होम सिंह पुलिस में सिपाही है। इस समय उसकी तैनाती कानपुर नगर के बेकनगंज थाने में है। यहां उसकी पत्नी रुकमणी देवी अपने बच्चों के साथ रहती है। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला मुन्नी में रहने वाले होम सिंह के भाई विनोद भागवत करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण से रुकमणी देवी घर में ताला डालकर अपने बच्चों के साथ गुरुवार को गांव चली गई थी। रात के समय चोरों ने मकान में मुख्य गेट के ताले तोड़ दिए। पड़ोस में रहने वाले लोगों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। सुबह लोगों ने उनके मकान के गेट खुले देखे ।


इसकी जानकारी उनके बहनोई विनायक सिंह को दी। रुकमणी देवी ने बताया कि अलमारी में करीब एक लाख रुपये नगद व करीब चार लाख के जेवरात रखे थे जिसे चोर चोरी कर ले गए। चोर  कंप्यूटर, इनवर्टर व दो गैस सिलेंडर भी ले गए। चोरी इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस चोरो ंके बारे में सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed