{"_id":"5730e6234f1c1b7d0a91a001","slug":"pakrshaen-stone-in-two-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षाें में पथराव, छह लोग घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षाें में पथराव, छह लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 10 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
पथराव के बाद सड़क पर पड़े पत्थर तथा लोगों की जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में दो दिन पूर्व हुई मारपीट को लेकर सोमवार को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पथराव में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हुए। अकबरपुर निवासी भारत सिंह परचूनी की दुकान किए हैं। शनिवार को गांव का ही राजेश उसकी दुकान पर गया। तभी किसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। इसी विवाद के चलते सोमवार को राजेश पक्ष के लोग भारत सिंह के घर पर पहुंचे और पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जवाब में विपक्षी की ओर से भी ईंट पत्थर फेंके गए। इस पथराव में भारत सिंह, सरनाम सिंह व मुनेर तथा दूसरे पक्ष की ओर से राजेश, छुन्नू व विमलेश घायल हुए। पथराव होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने पर बसरेहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक पथराव करने वाले भाग चुके थे। पुलिस ने घायल लोगों को सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन