फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Overload 16 trucks and Bolero Seas

ओवरलोड 16 ट्रक और बोलेरो सीज

Sun, 10 Jun 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 10 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Overload 16 trucks and Bolero Seas
हाईवे किनारे के ढाबों पर रविवार सुबह पुलिस चेकिंग अभियान चलाया जिसमें ओवरलोड 16 ट्रक और एक बोलेरो का सीज किया गया। पुलिस को देखकर बोलेरो सवार भाग निकले।
विज्ञापन


एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को सूचना मिल रही थी कि हाईवे किनारे स्थित कुछ ढाबों पर अवैध रूप से शराब व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है। इस सूचना सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

रविवार को तडके सीओ सिटी श्री चतुुर्वेदी ने प्रभारी निरीक्षक इकदिल अनिल कुमार सिविल लाइन थाना पुलिस के अलावा टीएसआई के साथ ढाबों पर सर्च अभियान चलाया।

उन्होंने पक्का बाग से लेकर इकदिल कस्बा तक बने ढाबों की सघन तलाशी ली। इस दौरान ढाबों पर कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। इसके बाद सीओ सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ हाईवे से गुजरने वालों को वाहनों को चैक किया। इस दौरान उन्होेंने पाया कि बहुत से ट्रकों के ऊपर तिरपाल डालकर ओवरलोडिंग कर रहे।  इस दौरान 16 ट्रकों को पकड़ लिया। एक बोलेरो में सवार लोग अपने ट्रकों को पास कराने के प्रयास कर रहे थे। लेकिन, पुलिस को देखकर वे बोलेरो को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बोलेरो को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी ने मौके पर एआरटीओ को बुलाया और जांच कराकर ओवरलोड पाए गए 16 ट्रकों को सीज करवा दिया। सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि ढाबों पर तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed