फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Old's throat slit

वृद्ध की गला रेतकर हत्या

Tue, 15 Mar 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 15 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Old's throat slit
जसवंतनगर क्षेत्र में वृद्ध की हत्या पर रोते-बिखलते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जसवंतनगर (इटावा)।  थाना जसवंतनगर क्षेत्र के कचौरा रोड पर लखेरे कुंआ के पास टीलों के बीच खेत में बकरी चराने गए एक वृद्ध की मंगलवार को गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे ससुराल में मिली जमीन की रंजिश बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया ।
विज्ञापन


 ग्राम खूबे की मडै़या थाना बलरई निवासी 70 वर्षीय मान सिंह राजपूत बकरियां लेकर मंगलवार सुबह 11  बजे घर से निकला था।  गांव से लगभग एक किमी दूर लखेरे कुंआ से दक्षिण की ओर कचौरा रोड के किनारे टीलों के बीच बकरी चराते देखा गया था।
विज्ञापन


लगभग 11:30 बजे किसी ने लहूलुहान हालत में पड़ा देख उसके घर पर सूचना दी।  परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसके हाथ पीछे उसी की धोती से बंधे हुए थे।  उसका गला धारदार हथियार से रेता गया प्रतीत हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी एक आंख फोड़ दी गई थी। उसके शरीर पर चाकुओं के निशान दिखाई दे रहे थे।  बताया जाता है कि उसको जहाने का अड्डा दिलीप नगर में ससुराल से कुछ जमीन मिली थी।  ग्रामीणों के अनुसार  जमीन को लेकर वहां के लोगों से रंजिश चल रही थी। 


हालांकि कुछ माह पूर्व मृतक ने जमीन बेच भी दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।  डाग स्क्वायड  का कुत्ता इधर-उधर घूमता रहा। पर, कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और फि र शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed