फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   old person ruined by car dricer due to land dispute

बैनामे के विरोध पर अधेड़ को कार से कुचला

Tue, 11 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 11 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
old person ruined by car dricer due to land dispute
demo pic

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विक्रमपुर में जमीन के बैनामे का विरोध करने पर दबंगों ने अधेड़ को कार से कुचलकर मार डाला। मृतक के भाई ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

ग्राम विक्रमपुर निवासी नरेंद्र सिंह (50) पुत्र जुड़ावन सिंह मंगलवार दोपहर गांव के किनारे रणवीर सिंह चौहान के ट्यूबवेल के पास कटहल के पेड़ के नीचे लेटा था। तभी गांव के दो लोग कार से उसके पास आए और अपनी जमीन का बैनामा करने को कहा। नरेंद्र सिंह ने जमीन बेचने से मना कर दिया। इस पर उनमें कहासुनी हुई और दोनों लोग नरेंद्र सिंह के साथ मारपीट करने लगे। नरेंद्र चीखने लगा तो गांव के लोग वहां पहुंचे। ये देख दोनों कार सवारों ने नरेंद्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपी कार लेकर भाग गए। मौके पर पहुंचे नरेंद्र के भाई हरि गिरेंद्र सिंह और अन्य ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई हरि गिरेंद्र सिंह ने गांव के ही दो लोगों पर कार से कुचलकर भाई की हत्या करने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed