फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   NSG commandos break into house lock

एनएसजी कमांडो के मकान का ताला तोड़कर चोरी

Tue, 30 Apr 2019 11:46 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Tue, 30 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
NSG commandos break into house lock
मौके पर पहुंची पुलिस व छानबीन करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : amar ujala
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शांति कालोनी में सोमवार की रात को चोरों ने एनएसजी कमांडो के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर मुख्य गेट के ताले तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने किरायेदार के कमरे का लॉक तोड़ दिया और बक्से में रखी नगदी व सामान चुरा ले गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों को चोरो की भनक नहीं लग सकी।
विज्ञापन



घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई जब लोगों ने ताला टूटा देखा। लोगों की सूचना पर किरायेदार मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। चोरी की सूचना पर फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसने डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा है।  पुलिस चोरो की तलाश में जुटी है। एनएसजी में कमांडो रमेश यादव का फ्रेंड्स कालोनी में मकान है।
विज्ञापन


वे परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने मकान के दो कमरे अमराहट, कानपुर देहात निवासी संतोष कुमार पुत्र शिव सिंह को किराये पर दे दिए थे। संतोष परिवार के साथ रविवार की शाम को वोट डालने के लिए अमराहट चले गए थे। सोमवार की रात को चोरों ने मकान को बंद पाकर उसे निशाना बनाया। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने अंदर जाकर कमरों के ताले चटका दिए। संतोष कुमार के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे 14 हजार रुपये व सामान ले गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों को चोरी की भनक नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई जब लोगों ने मकान का ताला टूटा देखा। पड़ोस के लोगों ने इसकी जानकारी संतोष को दी। चोरी की जानकारी मिलने पर संतोष मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चोरी की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम को बुलाया।


फोरेंसिक ने मौके से सबूत जुटाए वही डॉग स्क्वॉड घर के बाहर गली तक जाकर रुक गया। पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। संतोष कुमार ने बताया कि चोर उनके घर से 14 हजार रुपये ले गए। मकान मालिक के कमरे में सामान के अलावा कुछ नहीं था। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि चोरों के बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed