फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   no evidence found in murder case

72 घंटे बीते, हत्यारोपियों का सुराग नहीं

Tue, 23 May 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 23 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
no evidence found in murder case
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक

शहर की प्रोफेसर कालोनी में भट्ठा व्यवसायी की पत्नी की हत्या और लूट की घटना को 72 घंटे बीत चुक े हैं लेकिन पुलिस अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। घटना के खुलासे को पांच टीमें लगी हैं।

विज्ञापन

आईजी जोन आलोक सिंह ने इस घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। सोमवार को लखनऊ से आई टीम ने क्राइम सीन दोहराकर घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास किया। हालांकि टीम ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। मृतका नीलम सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत मुंह दबाने से दम घुटने के कारण हुई है। इसका समय शाम साढे़ चार बजे के करीब है। मुन्नू रविवार दोपहर पौने तीन बजे घर से भट्ठे के लिए निकले थे। जब वह घर से निकलते थे तो नीलम गेट बंद कर लेती थीं। गेट खुला होने से ये अंदेशा है कि हत्यारों में कोई परिचित रहा होगा। पुलिस ने इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि अभी हत्या व लूट के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की गहराई के साथ सुराग लगाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


घटना का शीघ्र खुलासा हो
इटावा। प्रोफेसर कालोनी में भट्ठा व्यवसायी की पत्नी की हत्या और लूट की घटना पर व्यापार मंडल ने आक्रोश व्यक्त किया है। घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, युवा प्रदेश सचिव सुनील जैन, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष डा. आशीष दीक्षित, नगर अध्यक्ष गुरुभेज सिंह भेजा, युवा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, युवा जिला महामंत्री प्रत्यूष वर्मा ने कहा कि ऐसी घटनाओं से दहशत रहती है। व्यापारी कहां  सुरक्षित हैं। एसएसपी को चाहिए कि शीघ्र व्यापारियों की बैठक बुलाकर उनकी राय लें और ऐसे मामलों पर अंकुश लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed