फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nawabita dies in road accident, husband injured

सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत, पति घायल

Sun, 19 May 2019 11:37 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Sun, 19 May 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Nawabita dies in road accident, husband injured
डेमो - फोटो : डेमो
नेशनल हाईवे पर ग्राम डुढ़हा के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने गत शनिवार रात बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिला के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव दिखतौली निवासी शिवेंद्र दिवाकर अपनी 22 वर्षीय पत्नी वंदना के साथ बाइक से ससुराल बलैयापुर थाना जसवंतनगर आ रहा था। गत शनिवार रात करीब आठ बजे डुढ़हा गांव के समीप हाईवे पर जाते वक्त किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। अचानक लगी टक्कर से पीछे बैठी उसकी पत्नी वंदना उछलकर सड़क पर जा गिरी। शिवेंद्र भी बाइक के साथ गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां वंदना को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह खबर वंदना के मायके पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिवारीजन अस्पताल पहुंचे। घायल शिवेंद्र को ज्यादा चोट नहीं आई थी। लिहाजा उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

 
हादसे में मौत का शिकार हुई वंदना की शादी उसके पिता सीताराम ने 19 फरवरी 2019 को धूमधाम से की थी। शादी के बाद परिवार के लोग काफी खुश थे। वंदना अपने पति के साथ शनिवार को अपने मां बाप से मिलने के लिए मायके आ रही थी तभी रास्ते में हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई। जैसे ही उसके मौत की सूचना मायके में पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे । लोगों का कहना था कि आज उसकी शादी को तीन माह हुए हैं। वह दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed