{"_id":"5b3d150c4f1c1b0c278b47ff","slug":"missing-merchant-found-dead-in-river-for-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से लापता व्यापारी का नदी में मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन से लापता व्यापारी का नदी में मिला शव
अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के डुढ़हा गांव में पांच दिन से लापता बकरी व्यापारी का शव बुधवार सुबह नदी के किनारे मिला। परिजनों ने हत्या करके शव को नदी के किनारे फेंके जाने का आरोप लगाया। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
डुढ़हा गांव निवासी 40 वर्षीय गंगू लाल उर्फ गुड्डू पुत्र भूरे लाल शाक्य बकरी खरीद-फरोख्त का व्यापार करता था। गंगू पिछले 30 जून की रात को घर के बाहर सोया हुआ था। लेकिन सुबह वह घर पर नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। गंगू के भाई ने जसवंतनगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने युवक के घर से पांच सौ मीटर दूर सिरसा नदी के किनारे एक शव को जलमंजनी में फंसा पड़ा देखा। युवक का आधा शव पानी में था। उसके दाहिने पैर में चोट के निशान व गले मे अंगौछा का फंदा पड़ा था।
ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त करके गंगू के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि गंगू की हत्या करके शव को फेंका गया है। थाने में लापता होने की सूचना भी दी गई थी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि लापता युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टि में आत्महत्या प्रतीत होती हैं लेकिन पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेेगा। उसी के आधार कार्रवाई की जाएगी।