{"_id":"e87d49ba171c87e561ee7252d999e911","slug":"mid-day-meal-and-two-cars-stolen-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील का सामान और दो गाड़ियां चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिड डे मील का सामान और दो गाड़ियां चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर में जहां चोर स्कूल का ताला तोड़कर मिडडे मील का सामान पार कर ले गए वहीं अलग-अलग स्थानों से चोर एक बोलेरो तथा एक बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चकरनगर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला चौप से रात को चोर स्कूल का ताला तोड़कर मिड डे मील का सामान चोरी कर ले गए। प्रिंसिपल ने घटना क ी सूचना थाना पुलिस को दी। प्रिंसिपल विकास दुबे ने बताया कि चोर मिड डे मील का 60 किलोग्राम गेहूं, चावल व दो सिलेंडर चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उधर वाहन चोरी की पहली घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोतीझील चौराहे पर हुई है। जहां चांदनपुर थाना इकदिल निवासी जगतबिहारी पुत्र मुन्नालाल ने अपनी बोलेरो मोतीझील चौराहे पर खड़ी की थी। तभी मौका पाकर चोर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
दूसरी घटना बकेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में हुई है। धीरज पुत्र कैलाश गुप्ता ने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी थी। कोई चोर उसे पार कर ले गया।
ताले तोड़कर चोरी
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के छैराहे के पास स्थित चक्की के ताले तोड़ कर चोर आटा, बांट तथा नकदी चुरा ले गए। बरहीपुरा निवासी दिलीप शर्मा की छैराहे पर चक्की है। गुरुवार रात वह चक्की बंद कर घर चले गए।
तभी रात के समय चोरों ने चक्की के दरवाजों के ताले तोड़ दिए। घटना की जानकारी सुबह हुई जब दिलीप शर्मा अपनी चक्की पर पहुंचे। उन्हाेंने बताया चोर पांच कुंतल आटा, बांट व पांच हजार रुपये चुरा ले गए। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।