{"_id":"6a9dc61789b5ae23e20da7af","slug":"transformer-stolen-from-farmers-tubewell-farmers-outraged-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110696-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किसान के ट्यूबवेल से ट्रांसफार्मर चोरी, किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किसान के ट्यूबवेल से ट्रांसफार्मर चोरी, किसानों में आक्रोश
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के सारा गांव में एक किसान के ट्यूबवेल से अज्ञात बदमाशों ने ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। रविवार सुबह खेत पहुंचने पर किसान को घटना की जानकारी हुई, जिससे किसानों में आक्रोश है।
गांव सारा निवासी बालेश्वर शर्मा ने बताया कि शनिवार रात अज्ञात चोर उनकी ट्यूबवेल से ट्रांसफार्मर ले गए। बालेश्वर शर्मा किसान होने के साथ-साथ मोदीनगर तहसील में अधिवक्ता भी हैं। उन्होंने बताया कि यह ट्यूबवेल उनके और उनके भाई सत्यप्रकाश शर्मा के नाम पर है। चोरों ने ट्रांसफार्मर से कीमती सामान निकालकर उसकी बॉडी कुछ दूरी पर फेंक दी। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस चोरी की घटना से क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी है।