{"_id":"58e13f0e4f1c1b493e5b45cd","slug":"married-women-died-report-in-dowry-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की जलकर मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की जलकर मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतीकात्मक
थाना सहसों के ग्राम खोड़न सिंडौस में नवविवाहिता की जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना सहसों में चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं ससुराल पक्ष ने बहू के आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन
थाना सहसों के ग्राम खोड़न निवासी जयनारायन के पुत्र पंकज की शादी दो वर्ष पूर्व आरती देवी (25) निवासी अरस्तरा थाना किशनी जनपद मैनपुरी के साथ हुई थी। रविवार सुबह सात बजे आरती देवी ने घर में कमरा बंद कर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। धुआं उठता देख परिजन बचाने के लिए दौड़े तो दरवाजा बंद मिला। घटना की सूचना परिजनों ने 100 नंबर पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तुड़वाकर देखा लेकिन तब तक आरती की मौत हो चुकी थी। मृतका के पिता विश्वनाथ सिंह ने ससुराली जनों पर आरोप लगाया कि दहेज की माग को लेकर उसकी पुत्री की हत्या कर आग लगा दी। उन्होंने पति पंकज, ससुर जयनारायन, सास श्रीदेवी और नाबालिग ननद के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला थाना सहसों में दर्ज कराया है। घटना की सूचना पाते ही एसडीएम मो कमर, सीओ अरुण कुमार शर्मा, इंसपेक्टर सहसो देवेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज हनुमंतपुरा संजय सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारण का पता चल सकेगा। वही दूसरी ओर जयनारायन प्रजापति का कहना है दहेज जैसी कोई बात नहीं है, बहू ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन