फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Married woman died under suspicious condition in etawah

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत

Thu, 31 Jan 2019 11:43 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Thu, 31 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition in etawah
डेमो - फोटो : डेमो
पछायगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मडै़या करीलगढ़ में संदिग्ध हालातों में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मायके वालो ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर उसकी गला घोटकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मडै़या करीलगढ निवासी धर्मेंद्र कुमार की 20 वर्षीय पत्नी भावना की बुधवार रात को अचानक तबीयत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर धर्मेंद्र उसे जिला अस्पताल ले जा रहा था,  लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की गर्दन पर चोट के निशान थे। इस पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। भावना की मौत होने की सूचना मिलने पर उसके मायके वाले मौके पर पहुंचे और शव को देखा।
विज्ञापन


उसकी गर्दन पर चोटों के निशान देखकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। भावना के पिता भूरे निवासी अकोड़ा जिला भिंड ने बताया कि उसने पुत्री भावना की  शादी 19 अप्रैल 2018 को पछायगांव थाना क्षेत्र के गांव मड़ैया करीलगढ़ निवासी धर्मेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद भावना के ससुराल वाले बाइक व अन्य सामान की मांग कर रहे थे। बाइक तो दे दी लेकिन अन्य सामान न मिलने के कारण उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि ससुराल वालाें ने भावना की गला घोटकर हत्या कर दी। मायके वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ पछायगांव बृजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed