फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Married to death without getting bike

बाइक न मिलने पर विवाहिता को मार डाला

Wed, 08 May 2019 11:45 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 08 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Married to death without getting bike
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रेखा के पिता।
लवेदी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में पल्सर बाइक की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर में ही छोड़कर ससुराल वाले भाग गए। विवाहिता के पिता ने दामाद, उसके पिता व दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विवाहिता के मायका पक्ष के लोगों को सूचना दी। मायके वालों ने मौके पर आकर पुलिस को बुलाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


 बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद कन्नौज के थाना तिर्वा क्षेत्र के शाहपुर निवासी सूरज प्रसाद ने बताया कि उन्होंने पुत्री रेखा की शादी पांच साल पूर्व धर्मपुरा थाना लवेदी  निवासी विशाल राजपूत के साथ की थी। शादी के बाद विशाल व उसके परिजन दहेज के रूप में पल्सर बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने रेखा का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसने विशाल व उसके परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को ससुराल वालों ने पहले रेखा के साथ मारपीट की। बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को छोड़कर भाग गए। मंगलवार की शाम को गांव के लोगों ने उन्हें इसकी सूचना दी। इस पर वे गांव पहुंचे तो रेखा का शव घर के बाहर पड़ा था। परिवार के लोग नदारद मिले। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूरज प्रसाद ने दामाद विशाल, उसके भाई विपिन व दीपक व उसके पिता शिवनरायण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  उसका कहना है कि इन लोगों ने पुत्री का गला दबाकर हत्या कर दी और फंदे से लटका दिया।  एसओ लवेदी विनोद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच भरथना सीओ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed