{"_id":"5c65b39fbdec2209fa31e751","slug":"marital-death-husband-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, पति हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत, पति हिरासत में
Thu, 14 Feb 2019 11:59 PM IST
प्रतीक दुबे
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कटरा बल सिंह में बुधवार की रात को एक महिला की मौत हो गई। महिला के ससुराल वाले उसे जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसके मरने की पुष्टि कर दी। महिला के शरीर पर चोटों के निशान देख डाक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं मायके वालों ने दहेज के लिए उसे पीट पीट कर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बल सिंह निवासी मनोज कुमार यादव की पत्नी विनीता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मनोज रात करीब साढे़ दस बजे विनीता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टरों ने उसके मरने की पुष्टि कर दी। विनीता के गर्दन पर शरीर पर चोट के निशान थे। इस कारण से डाक्टरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विनीता के मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मायके वाले मौके पर पहुंचे और जानकारी की। मायके वालों ने उसकी पीट पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मृतका के चचेरे भाई गौरव यादव निवासी शकुंतला नगर ने बताया कि विनीता की शादी वर्ष 2009 में मनोज के साथ की थी। शादी के बाद विनीता के ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार उन लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। विनीता की मौत होने की सूचना ससुराल वालों ने नहीं दी, उन्हें पुलिस ने सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल राकेश भारती ने बताया कि विनीता के शरीर पर चोटों के निशान थे। उसके साथ मारपीट की गई। मायके वालों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।