फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lootpat in hotel

ढाबे में तोड़फोड़ और लूटपाट

Wed, 15 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 15 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
lootpat in hotel
मारपीट के शिकार ढाबा संचालक और उनका पुत्र। - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन थानाक्षेत्र अंतर्गत सराय भूपत रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एक ढाबे पर खाने के पैसे मांगने पर बाइक सवार चार दबंगों ने ढाबा संचालक और उसके पुत्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ढाबे में तोड़फोड़ कर गोलक लूट ले गए। उसमें दो हजार रुपये थे। ढाबा संचालक की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी ।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगला भगत निवासी महेश चंद्र पुत्र राम चरन का सराय भूपत के पास शिवम ढाबा है। सोमवार रात वह ढाबे पर बैठा था तभी रात करीब साढे़ दस बजे दो बाइकों पर सवार चार लोग वहां पहुंचे और खाना लगाने को कहा। कर्मचारियों ने खाना लगा दिया। खाना खाने के लिए बाद वह लोग जाने लगे। जब कर्मचारियों ने पैसे मांगे तो दबंगों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। ढाबा संचालक महेश ने पैसे देने के लिए  कहा तो उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब महेश का पुत्र आदेश उन्हें बचाने आया तो उसे भी पीट दिया।
विज्ञापन


इसके बाद ढाबे में रखी कुर्सियां, टीवी और अन्य सामान तोड़ दिया। गोलक भी लूट ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दबंगों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घायल पिता पुत्र का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। ढाबा संचालक महेश की तहरीर पर पुलिस ने विनय कुमार पुत्र महेश चंद्र, अजय कुमार पुत्र उमेश चंद्र उर्फ गुल्लू, राजवीर पुत्र प्रेम सिंह व रीटू पुत्र विनोद कुमार निवासी नगला बाबा थाना सिविल लाइन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed