फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   loot with bank manager and cashier

शाखा प्रबंधक व कैशियर से लूट, मारपीट

Fri, 28 Aug 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा।
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा। Updated Fri, 28 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
भरथना, इटावा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरैथा पुल व समसपुरा गांव के बीच
विज्ञापन
असलहाधारी बाइक सवार लुटेरों ने बाइक से जा रहे पूर्वांचल बैंक के शाखा प्रबंधक व कैशियर को मारपीट कर लूट लिया।

लुटेरे उनके पास से बैग में रखे दस हजार रुपये व बैंक की चाबियां लूट ले गए। लूट के शिकार शाखा प्रबंधक ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि उसे लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।

भरथना क्षेत्र के गांव विरोंधी में पूर्वांचल बैंक की शाखा है। शुक्रवार को शाखा प्रबंधक नागेंद्र सिंह चौहान निवासी कचहरी रोड इटावा व कैशियर राधाकृष्ण निवासी चंपाबाग बाइक से बैंक जा रहे थे।

वह सराय जलाल से मुरैथा होते हुए निकले। जैसे ही दोनों मुरैथा पुल के आगे निकले, तभी तीन बाइकों पर सवार छह युवकों ने उनकी बाइक को ओवर टेक कर रोक लिया। बाइक से उतरे लुटेरों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और उनके पास से बैग लूट लिया।

लुटेरे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में शाखा प्रबंधक ने वारदात की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नही मिल सका।
उधर, एसएसपी मंजिल सैनी ने एएसपी क्राइम महात्मा प्रसाद को मामले की जांच के निर्देश दिए। एएसपी क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बाद में उन्होंने बैंक जाकर लूट का शिकार हुए नागेंद्र व राधाकृष्ण से मामले की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि लुटेरों की संख्या छह बताई गई है। लुटेरों का पता लगाने के लिए क्राइम ब्रांच के अलावा थाने की एक टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed