Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

Jalaun News: सिलिंडर फटने से मकान में धमाका, 24 लोग झुलसे

Mon, 23 Nov 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
orai news
उरई। शांतिनगर मोहल्ले में रविवार शाम गैस लीक होने पर गैस सिलिंडर फट गया। मकान के दरवाजे से निकली आग की लपटों की चपेट में आकर महिलाओं और बच्चों समेत 24 लोग झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान का मुख्य गेट उखड़कर दूर जा गिरा और घर के अंदर रखा सामान तहस-नहस हो गया। धमाके का कंपन आसपास के करीब आधा दर्जन मकानों तक पहुंचा।
विज्ञापन

हादसा शांति नगर वार्ड नंबर सात में सभासद माता प्रसाद बेलदार के मकान में हुआ। उनकी बहू स्वाति रविवार शाम रसोई में चाय बना रही थीं। इसी दौरान सिलिंडर के रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने लगा। चूल्हे की आग के संपर्क में आते ही गैस ने आग पकड़ ली। रसोई में लपटें उठती देख स्वाति चिल्लाते हुए छत की तरफ भागीं। घर के अंदर बैठे उनके पति दयानंद भारती भी बाहर की ओर दौड़े। मकान में आग लगने की जानकारी पर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच सिलिंडर में जोरदार विस्फोट हो गया।
विज्ञापन


धमाके की तीव्रता से मकान का मुख्य गेट उखड़कर दूर जा गिरा। घर में रखा घरेलू सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट के साथ दरवाजे से आग की लपटें बाहर निकलीं और वहां मौजूद महिलाएं व बच्चे इसकी चपेट में आ गए। आसपास के करीब आधा दर्जन मकानों में भी धमाके का कंपन महसूस किया गया। हादसे में पुष्पेंद्र (25), डॉली (18), राममोहन कुशवाहा (50), रुद्रप्रताप (15), स्वाति (31), मन्नी देवी (60), सोमवती (70), निखिल (17), अमृता (12), उमंग (10), वैष्णवी (8), अंशिका (9), अभि (8), अभिनय (7), खुशबू (30), दयावती (30), दीपेश (13), बबलू (35), कीर्ति (8), अजीत (6), सान्या (4), आकाश, बलराम और दयानंद भारती झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत समेत कई जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और बाद में अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम मिश्र ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है। कुछ मरीजों की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद जरूरत के अनुसार उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed