{"_id":"5c6d9629bdec2273a83babe6","slug":"loader-collides-with-two-bikes-killing-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर ने दो बाइकों में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोडर ने दो बाइकों में मारी टक्कर, महिला की मौत
Wed, 20 Feb 2019 11:32 PM IST
प्रतीक दुबे
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऊसराहार रोड पर गांव नगला अजीत के पास तेजी से आ रहे लोडर के चालक ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग गया।
कन्नौज जिले के सकरावा निवासी सुभाष चंद्र पुत्र श्यामू, पत्नी हेम लता (40), तीन साल के पुत्र अनूप कुमार के साथ बाइक से भरथना आए थे। जब वे वापस आ रहे थे तभी सामने से आ रहे लेाडर ने बाइक में टक्कर मार दी। उनके पीछे बाइक से चल रहे पंकज कुमार पुत्र प्रवेश कुमार निवासी सरैया सालिमपुर को भी लोडर ने चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से दोनों बाइकों पर सवार सुभाष चंद्र, हेमलता, तीन साल का पुत्र अनूप व दूसरी बाइक पर सवार पंकज घायल हो गए। हादसे के बाद चालक लोडर को छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया।
जहां सभी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में हेमलता की उपचार के दौरान मौत हो गई।